पत्नी ने बेटी से मिलने नहीं दिया तो जहर खाकर जान दी -मर्ग कामय कर जांच में जुटी पुलिस

पत्नी ने बेटी से मिलने नहीं दिया तो जहर खाकर जान दी
-मर्ग कामय कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल यशभारत।
कोलार थाना क्षेत्र में एक युवक ने पिछले दिनों अपनी ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया था। घटना के बाद पत्नी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी कल मौत हो गई। शुरूआती जांच में पता चला है कि घटना वाले दिन वह अपनी बेटी से मिलने ससुराल पहुंचा था, जहां पर पत्नी ने उसे बेटी से मिलने नहीं दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एएसआई मनोज नागवंशी ने बताया कि पटानदेव रायसेन निवासी अजय पुत्र प्रहलाद जाटव(25) आटो चालक था। करीब दो-तीन साल से उसकी पत्नी घरेलू अनबन के कारण अपने पति से अलग तीन साल की बेटी के साथ कोलार थाना के पीछे अपने मायके में रह रही थी। अजय अक्सर अपनी बेटी से मिलने ससुराल आता-जाता था। करीब छह माह पहले तक वह बेटी से मिलता रहा। लेकिन हाल ही में पत्नी ने उसे बेटी से मिलने से मना कर दिया था। करीब चार दिन पहले जब वह एक बार फिर बेटी से मिलने ससुराल पहुंचा तो पत्नी ने उसे बेटी से मिलने नहीं दिया। इसी बात से नाराज होकर अजय जाटव ने ससुराल में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। घटना के बाद पत्नी ने उसे पहले जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत में सुधार न होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर कल रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
्र
टेंट हाउस कर्मचारी ने फांसी लगाई-
अवधपुरी थाना पुलिस ने बताया कि सांकल रायसेन निवासी मेख सिंह पुत्र रम्मू लाल(26) अवधपुरी स्थित बख्शी फार्म हाउस में रहता था और टेंट हाउस में नौकरी करता था। कल रात उसने फार्म हाउस में लगे आम के पेड़ से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। इधर, सूखीसेवनिया थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद ग्राम चौपड़ा कलॉ स्थित रेलवे ट्रैक से 60 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस को अंदेशा है कि मृतक की पटरी पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस मर्ग कायम कर मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।







