जबलपुर

मोटरवोट से रवाना किया गया मतदान दल

डूब प्रभावित ग्राम कठौतिया में हैं मतदान केंद्र

 

डूब प्रभावित ग्राम कठौतिया में हैं मतदान केंद्र

19 को होगा मतदान

जबलपुर,यशभारत। लोकसभा का चुनाव कराने जिले के बरगी विधानसभा क्षेत्र के डूब प्रभावित ग्राम कठौतिया स्थित मतदान केंद्र पहुँचने मतदान दल मोटरबोट से रवाना हुआ । बरगी बांध के डूब प्रभावित ग्राम कठौतिया स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 261 में कुल 284 मतदाता हैं । मतदान कराने गठित दल में पीठासीन अधिकारी पी के साहू, मतदान अधिकारी क्रमांक एक कैलाशदास, मतदान अधिकारी क्रमांक दो दीपक कुमार साहू एवं मतदान अधिकारी क्रमांक तीन गोविंद श्रीवास्तव शामिल हैं । मतदान दल के साथ सेक्टर ऑफिसर संदीप जैन एवं माइक्रो आब्जर्वर अखिलेश प्रसाद भी सुरक्षा कर्मियों के साथ मैकल रिसोर्ट से कठौतिया रवाना हुए । इसके पहले मतदान दल जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर से मतदान सामग्री प्राप्त कर बस से बरगी बांध स्थित मैकल रिसोर्ट पहुँचा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button