जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

न्यूयार्क में प्रदर्शित की गई विवेक तन्खा के जीवन पर आधारित फिल्म

 

5

न्यूयॉर्क
न्यूयॉर्क , इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2025 में गत दिवस राज्यसभा सदस्य एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म च्द रिसैसेंस मैन : लाइफ एंड टाइम्स ऑफ विवेक तन्खा प्रदर्शित की गई। ये फिल्म फेस्टिवल अमेरिका का प्रतिष्ठित इवेंट है, जिसमें किसी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन अपने आप में एक उपलब्धि है। तीन दिनों तक चले फेस्टिवल में श्री तन्खा के कृतित्व पर आधारित ये फिल्म न्यूयॉर्क के एंजेलिका के विलेज ईस्ट के थिएटर में प्रदर्शित की गई, जिसे अमेरिकन भारतीय समुदाय के अलावा अतिष्ठितजनों और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों ने देखा। थिएटर खचाखच भरा हुआ था और दर्शक खड़े भी थे। करीब 65 मिनटों की फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने खड़े होकर श्री तन्खा का अभिवादन भी किया। फिल्म फेस्टिवल में भारतीय भाषाओं की करीब आधा सैकड़ा फिल्में बदर्शित की गईं, जिनमें केनेडी, हेमा, बबली, अ फ्लाई ऑन द वॉल, मैडम ड्राइवर, टर्टल वॉकर आदि शामिल थीं।
साथ में उठाएंगे जनहित से जुड़ी आवाज
डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने श्री तन्खा को अद्भुत राजनीतिज्ञ निरूपित किया और कहा कि उनसे अपेक्षाएं और बढ़ गई हैं। दर्शकों ने प्रश्नोत्तर सत्र में श्री तन्खा से कई समस्याओं पर चर्चा की और कहा कि चाहे मुद्दा पर्यावरण का हो या स्वच्छ राजनीति का अथवा दिव्यांग बच्चों के वेलफेयर का, साथ मिलकर आवाज उठाएंगे। फिल्म फेस्टिवल में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पदाधिकारियों के अलावा प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर, फिल्म निर्माता-अभिनेता अनुराग कश्यप, अमेरिका के जाने-माने अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो, ग्रैमी अवार्ड विजेता चंद्रिका टंडन, अभिनेता राहुल भट्ट आदि भी उपस्थित थे। अमेरिका के अलग-अलग शहरों से आए भारतीय दर्शकों में कई ऐसे भी थे, जिन्होंने जबलपुर के क्राइस्ट चर्च स्कूल में पढ़ाई की थी।
2 मिनट का मौन- फिल्म प्रदर्शन के उपरांत खबर मिली कि श्री तन्खा के अनुज गोपाल कृष्ण तन्खा का भिलाई में निधन हो गया। कार्यक्रम के आखिर में दिवंगत को श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button