इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

विवेक तन्खा, सुमित्रा बाल्मीक और कविता पाटीदार राज्यसभा सदस्य बने: निर्विरोध चुने गए तीनों प्रत्याशी

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

जबलपुर, यशभारत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक कृष्ण तन्खा, जबलपुर नगर निगम की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीक और भोपाल की भाजपा राज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार निर्विरोध निर्वाचित हुई है। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टीं (भाजपा) ने मध्यप्रदेश से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए दो नए चेहरों कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि को अपना उम्मीदवार बनाया था जबकि कांग्रेस ने विवेक तन्खा को राज्यसभा के लिए भेजा था।

22

आज नामांकन पत्रों की जांच में तीनों के नामांकन सही पाए गए है। इनमें देश के जाने माने अधिवक्ता और निर्वतमान सांसद विवेक कृष्ण तन्खा लगातार दूसरी बार राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के कोटे की तीनों सीटों के लिए एक-एक नामांकन पत्र ही जमा हुआ था। विधानसभा सदस्यों की संख्या मुताबिक कांग्रेस को 1 और एवं भाजपा को 2 सीटे मिलना पहले से ही तय था। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के एक सदस्य और भाजपा के दो सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने की वजह से ये सीटें रिक्त हो रही थी।

21 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button