जबलपुरमध्य प्रदेश

विश्नोई ने दिया 100 दिन के कार्यकाल का लेखा-जोखा, अब तक के विकास कार्यों की दी जानकारी

जबलपुर, यशभारत। पाटन विधायक अजय विश्नोई ने सोमवार को 100 दिन के कार्यकाल में अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकासकार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सीएम मोहन यादव द्वारा दिए गए 15 करोड़ रुपए के बजट के चलते क्षेत्र की 173 ग्राम पंचायतों में से 92 ग्राम पंचायतों में 14 14 लाख रूपये की लागत से, एक एक हजार वर्गफुट के सामुदायिक भवन स्वीकृत करवा दिये गये है उन्होने बताया कि चुनाव के पूर्व क्षेत्र की 40 पंचायतों में 5 5 लाख रूपयों के सामुदायिक भवन स्वीकृत करवाये थे। शेष पंचायतों को आगामी वर्षो में ऐसे ही भवन बनवायें जायेगें। इसके अलावा नगर परिषद भवनों समेत अन्य विकासकार्य कराए जा रहे हैं।

स्व सहायता समूह की दीदियों की बढ़ेगी गतिविधि
विधायक विश्नोई ने बताया कि सामुदायिक भवनों के उन्नयन से क्षेत्र की स्व सहायता समूहों की दीदियों की गतिविधियां बढ़ेंगी, उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह की दीदियों को लखपति बनाना सरकार की योजना में शामिल है। ऐसे में इन मूलभूत सुविधाओं के विकास से गांव की दशा में परिवर्तन आएगा।

 

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button