इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हरियाणा में हिंसा, 5 की मौत : 2 दिन का कर्फ्यू; 4 इलाकों में भी इंटरनेट बंद

 

हरियाणा के नूंह में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा और बवाल के बीच तनाव है। जिसके चलते एहतियात के तौर पर नूंह में दो दिन के लिए कफ्र्यू लगा दिया गया है। नियंत्रण के लिए पूरे इलाके में पैरामिलिट्री की 13 कंपनियां तैनात की गई बताया जा रहा है। उधर, नूंह से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्टजारी किया गया है। यहां के 4 इलाकों में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
यहां नूंह में सोमवार को यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे हिंसा भड़क गई। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और अन्य घायल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button