जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जान देने के पहले युवक का वीडियो वायरलः… देखें… पूरा वीडियो… तीन पन्ने के सोसाइड नोट में लड़की की बेबफाई का जिक्र

24 साल के युवक पवन गुप्ता ने मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले पवन ने दो वीडियो और तीन पन्नों का सुसाइड नोट अपने भाई को भेजा. जिसमें उसने इंसाफ की गुहार लगाते हुए दिल्ली निवासी सरफराज को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार पवन दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. करीब डेढ़ साल से वह एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था. लेकिन चार महीने पहले युवती ने उससे रिश्ता तोड़कर सरफराज नामक युवक से संबंध बना लिए. इसके बाद पवन जब भी उस युवती से बात करने की कोशिश करता तो सरफराज उसे धमकाने लगता. झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उससे पैसे और गहने भी ऐंठ लिए. पवन के परिजनों का आरोप है कि सरफराज ने उसे मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था. पवन खुद को अकेला और असहाय महसूस कर रहा था. वह अंदर ही अंदर टूट चुका था, लेकिन कुछ कह नहीं पा रहा था.

मंगलवार रात पवन अपने ताऊ के निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर सोने गया. देर रात उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. सुबह जब परिवारवालों ने उसे देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. मौके पर पहुंची पुलिस को पवन की जेब से तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला जो न्यायाधीश के नाम लिखा गया है. उसमें सरफराज को सीधा जिम्मेदार बताया गया है लेकिन युवती और उसके परिवार को निर्दोष बताया गया है.

सुसाइड नोट में पवन ने लिखा कि अप्रैल 2025 से उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं जिनके स्क्रीनशॉट उसके मोबाइल में हैं. उसने लिखा कि अब वह और सहन नहीं कर सकता और इसलिए जा रहा है, लेकिन उसे इंसाफ चाहिए. पुलिस ने पवन का मोबाइल और सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. परिजनों की शिकायत पर सरफराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button