जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
Video… हाऊसिंग बोर्ड के दफ्तर में लोकायुक्त की रेड: संपत्तिकर अधिकारी की यूडीसी 5 हजार रिश्वत के साथ दबोची गई

जबलपुर, यशभारत। मेडिकल के समीप हाऊसिंग बोर्ड कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोकायुक्त एसपी संजय साहू के निर्देश पर टीम ने दबिश देते हुए अपर डिवीजन क्लर्क को 5 हजार रूपए की रिश्वत के साथ दबोच लिया।
एसपी संजय साहू ने बताया कि शिकायतकर्ता जगदीश विश्वकर्मा ने आवेदन देते हुए कहा था उसको लोन लेना है इसके लिए हाऊसिंग बोर्ड से एनओसी लेना था। इस संबंध में संपत्तिकर अधिकारी की यूडीसी पुष्पा बेन से बात की तो उनका कहना था कि एनओसी के लिए 5 हजार रूपए लगेंगे। यूडीसी द्वारा मांगी गई रिश्वत की रकम लेकर फरियादी आज कार्यालय पहुंचा था। रिश्वत लेते ही महिला अधिकारी को दबोच लिया गया।







