वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 18 लाख के 13 दोपहिया वाहन बरामद

वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 18 लाख के 13 दोपहिया वाहन बरामद
भोपाल, यशभारत। राजधानी के थाना गोविंदपुरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उनके कब्जे से कुल 13 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।
MAMS चेकिंग बनी सफलता का आधार
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशानुसार, पूरे प्रदेश में शातिर बदमाशों की चैकिंग और उनकी कार्यशैली पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में, नगरीय पुलिस भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में जिले के समस्त अधिकारियों को MAMS (MAINTENANCE, ASSOCIATE, MOVEMENT, SUSPECT) आधार पर सघन चैकिंग करने के संबंध में निर्देशित किया गया था। यह विशेष चैकिंग अभियान ही इस सफलता का प्रमुख कारण बना।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस को यह सफलता वाहन चेकिंग के दौरान मिली। फरियादी रितिक जैन की शिकायत पर दिनांक 10 नवबंर को गोविंदपुरा थाने में बुलेट मोटरसाईकिल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर की बुलेट मोटरसाईकिल को रोककर उसके दस्तावेज़ मांगे। वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत न कर पाने और एमपी आरटी की वेबसाइट द्वारा इंजन/चेचिस नंबर की जांच करने पर पता चला कि वह गाड़ी चोरी की थी। इस पर आरोपी बसीम खान उर्फ समर खान को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
बसीम खान उर्फ समर खान पिता स्व. अयूब खान (35), निवासी सुंदर नगर, अशोका गार्डन, भोपाल।
आसिफ अली पिता शाकिर अली (23), निवासी जहांगीराबाद, भोपाल।
सुलेमान खान पिता मो. इरफान खान (30), निवासी जहांगीराबाद, भोपाल।







