भोपालमध्य प्रदेशराज्य

2 मिनट में चोरी कर लेते थे बाइक… इनके पास मिलीं 15 गाड़‍ियां, कुछ जंगल में छिपा रखी थीं

2 मिनट में चोरी कर लेते थे बाइक… इनके पास मिलीं 15 गाड़‍ियां, कुछ जंगल में छिपा रखी थीं

भोपाल यश भारतनिशातपुरा थाना पुलिस ने शहर में सिलसिलेवार दो पहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मूलत: विदिशा के रहने वाले शातिर युवक महज दो मिनट में बाइक चोरी कर चंपत हो जाते थे।
चोरी के वाहन या तो वह औने पौने दाम में बेच देते थे। या फिर गिरवी रख देते थे। उनकी निशानदेही पर चोरी गए 15 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। इनमें से अधिकांश को उन्होंने विदिशा के जंगलों में छिपाकर रखा था।युवकों के खिलाफ भोपाल के अलावा विदिशा एवं राजगढ़ में भी कई मामले पहले से दर्ज हैं। निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि मुखबिर से पता चला था कि करोंद सब्जी मंडी में दो युवक बिना नंबर की बाइक लेकर घूम रहे हैं। बाइक चोरी की हो सकती है।इस आधार पर पुलिस टीम ने हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की तो पता चला कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने पिछले दिनों न्यू जेल रोड क्षेत्र से चोरी की थी। आरोपितों की पहचान शमशाबाद, विदिशा निवासी 23 वर्षीय शिवराज अहिरवार एवं त्योंदा, विदिशा निवासी 27 वर्षीय जाहिद खान के रूप में हुई।आरोपितों ने कुल 15 बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने शमशाबाद थाना क्षेत्र के जंगलों से छह और थाना त्योंदा क्षेत्र स्थित जाहिद के घर से आठ बाइक बरामद कीं। इनमें से शिवराज के खिलाफ 17 वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं।जाहिद खान पर भी चोरी के नौ अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने जानकारी में बताया कि सीसीटीवी के फुटेज से आरोपितों का हुलिया मिल गया था। पुलिस लगभग तीन माह से इनकी तलाश में जुटी हुई थी।

आरोपितों ने कुल 15 बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने शमशाबाद थाना क्षेत्र के जंगलों से छह और थाना त्योंदा क्षेत्र स्थित जाहिद के घर से आठ बाइक बरामद कीं। इनमें से शिवराज के खिलाफ 17 वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं।जाहिद खान पर भी चोरी के नौ अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने जानकारी में बताया कि सीसीटीवी के फुटेज से आरोपितों का हुलिया मिल गया था। पुलिस लगभग तीन माह से इनकी तलाश में जुटी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button