जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रविवार को अल्प प्रवास पर पहुंचे जबलपुर

जबलपुर में चल रहे प्रोजेक्ट को लेकर एक समीक्षा बैठक करने की भी तैयारी थी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रविवार को अल्प प्रवास पर पहुंचे जबलपुर

जबलपुर में चल रहे प्रोजेक्ट को लेकर एक समीक्षा बैठक करने की भी तैयारी थी।

जबलपुर यश भारत।केंद्र शासन के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का रविवार को अल्प प्रवास पर नगर आगमन हुआ। वह विमान के द्वारा जबलपुर पहुंचे और कुछ समय रुकने के बाद सीधे प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके स्वागत के लिए सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय बिश्नोई, विधायक अशोक रोहाणी भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नहीं हो पाई बैठक

जानकारी के मुताबिक नितिन गडकरी का जबलपुर में चल रहे प्रोजेक्ट को लेकर एक समीक्षा बैठक करने की भी तैयारी थी। जिसको लेकर अधिकारी भी मौजूद रहे, लेकिन उन्हें दोपहर 12 बजे प्रयागराज से वापस नागपुर भी जाना था। जिसके चलते समीक्षा बैठक आयोजित नहीं हो पाई, लेकिन अगवानी के दौरान विधायक अजय बिश्नोई के साथ उनकी व्यक्तिगत विषयों पर चर्चाएं हुई जिसमें पुराने समय की यादें ताजा हुई, वहीं विधायक अशोक रोहाणी द्वारा प्रयागराज जाने के लिए उनके द्वारा बनवाए गए 4 लाइन मार्ग को लेकर धन्यवाद प्रेषित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button