जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

उमरिया घटना पर बोलें केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह:उग्रवादियों जैसा व्यवहार करना ठीक नही

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मंगलवार को उमरिया जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और पुलिस के बीच हुई झड़प को लेकर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का बयान सामने आया हैं। जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उमरिया में हुई घटना को उग्रवादियों के जैसे घटना करना बताया हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आंदोलन से कोई राजनीतिक लाभ नहीं होता हैं। हम जनता के लिए काम करते हैं। जो भी निर्णय करेंगे उसे जनता अपनी सोच बनाती हैं। इस तरह से उग्रवादियों जैसी घटना करना उसे जनता देखती हैं।

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश बहुत ही शालीन प्रदेश हैं। इसलिए कोई भी जाति, समूह का प्रतिक्रिया करता हैं वो ठीक हैं, लेकिन इस प्रकार का व्यवहार करना ठीक नहीं हैं। प्रेम, मोहब्बत से इस तरह की बातों को निपटाया जा सकता हैं, जो भी घटना हुई हैं, वह ठीक नही हैं। अब इसमें कानून अपना काम करेगा। मंगलवार को उमरिया में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई थी। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए है।

मंगलवार को उमरिया में हुई घटना को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के उग्रवादियों जैसी घटना बोलने पर कांग्रेस नेता संजय कपूर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों के साथ अत्याचार कर रही है, चाहे फिर वह उमरिया की घटना हो या फिर सीधी की। कांग्रेस नेता का कहना है कि भाजपा आदिवासियों को बंधुआ मजदूर समझती है।

Related Articles

Back to top button