केंद्रीय बजट 2026: भाजपा कार्यालय में सामूहिक प्रसारण, उपमुख्यमंत्री और दिग्गजों ने सराहा विकसित भारत का संकल्प

केंद्रीय बजट 2026: भाजपा कार्यालय में सामूहिक प्रसारण, उपमुख्यमंत्री और दिग्गजों ने सराहा विकसित भारत का संकल्प
भोपाल, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 के लाइव प्रसारण के दौरान उत्साह का माहौल रहा। बजट की घोषणाओं का स्वागत करते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट बताया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग और कृष्णा गौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बजट प्रसारण के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी और रामेश्वर शर्मा ने भी बजट की बारीकियों पर चर्चा की।
विकास को मिलेगी नई गति: उपमुख्यमंत्री
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि यह बजट मध्य प्रदेश के बुनियादी ढांचे और कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में राज्यों को दी गई सहायता से प्रदेश के विकास कार्यों में तेजी आएगी।
कार्यकर्ताओं और आमजन में उत्साह
कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें। प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, राजेंद्र सिंह राजपूत और प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन। प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल व उषा अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी परांजपे और युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर। महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति और जिला प्रभारी महेंद्र यादव। बजट के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया और इसे ‘अंत्योदय’ को समर्पित बताया।







