बेलगाम रफ्तार ने ली चार युवकों की जान, सात घायल
बस, टेंकर ने मचाया तांड़व, बोर्ड से टकराई कार

जबलपुर। बेलगाम वाहनों की रफ्तार ने चार युवकों की जान ले ली। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में चार मौतों के साथ सात लोग घायल भी हुए। सिहोरा थाना सिहोरा थाना अंतर्गत अंतर्गत उल्दना ब्रिज के पास एनएच 30 रोड किनारे लगे बोर्ड से तेज रफ्तार कार शनिवार सुबह टकरा गई जिसमेें कार सवार की मौत हो गई। वहीं रांझी थाना अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज गल्र्स हॉस्टल के सामने बीती रात तेज रफ्तार टेंकर चालक ने स्कूटी युवक को कुचल दिया और घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया हादसे में उसकी मौत हो गई। माढ़ोताल सूरतलाई पड़वार मोड़ के पास शनिवार दोपहर धर्म कांटे के सामने तेज रफ्तार बस ने पहले ऑटो को टक्कर मारी इसके बाद बाइक चालक को कुचल को रौंद दिया। पांच यात्री भी घायल हुए। कुंडम थाना क्षेत्र में हुए सडक़ में एक की मौत हो गई। पनागर में बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हुए।
रांझी पुलिस के मुताबिक विशाल शर्मा 35 वर्ष निवासी रावण पार्क काली मंदिर के पास रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार रात लगभग 11 बजे वह अपनी कार से सतपुला की तरफ से रांझी आ रहा था उसके आगे पहचान का अखिलेश उर्फ रिंक चौरसिया स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एस आर 7412 से रांझी तरफ आ रहा था जैसे ही इंजीनियरिंग कॉलेज गल्र्स हॉस्टल के सामने रोड पर पहुंचे उसी समय टेंकर का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये अखिलेश चौरसिया की स्कूटी में टक्कर मार दिया जिससे अखिलेश चौरसिया 45 वर्ष निवासी गांधी व्यायाम शाला रांझी को सिर, शरीर में गंभीर चोटें आ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं कुंडम पुलिस ने बताया कि बलराम झारिया 20 वर्षीय निवासी सातावेली का निवास रोड मुक्तिधाम के पास शनिवार को सुबह 8 बजे एक्सीडेंट हो गया जिसे उपचार के लिए कुण्डम लेकर जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सडक़ हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है मामले की जांच जारी है। वही पनागर थाने में जगदीश प्रसाद बर्मन निवासी लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उर्दुआ खुर्द मोड़ के पास बाइक क्रमांक एमपी 20 एम जेड 7136 के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे गोविन्द चौधरी एवं शांतनु को चोट आ गई।
बाइक चालक पर चढ़ाई बस, टक्कर से ऑटो पलटी, मासूम भी घायल
माढ़ोताल सूरतलाई में शनिवार दोपहर एक बजे बेकाबू बस ने बाइक चालक को रौंद दिया। इसके बाद ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया। बाइक चालक की मौत हो गई। ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे से मौके पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बाद में घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
टीआई वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि यात्री बस क्रमांक एमपी 15 जेड एफ 3254 जबलपुर से सागर यात्रियों को लेकर जा रही थी। बस जैसे ही सूरतलाई पहुंची तभी चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार में वाहन को चलाते हुए बाइक चालक पर बस चढ़ा दी। हादसे में बाइक सवार अनिकेत चढ़ार 35 वर्षीय निवासी सहजपुर भेड़ाघाट की मौत हो गई। इसके बाद ऑटो क्रमांक एमपी 20 आर 7107 को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो चालक अजय अहिरवार समेत ऑटो में सवार कमलेेश कौल, सपना, पांच वर्षीय श्रीकांत, दो वर्षीय सोनू को चोटें आई जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
हैदराबाद से चंदापुर लौट रहे थे, चालक ने बढ़ाई स्पीड तो हुआ एक्सीडेंट
वहीं सिहोरा पुलिस ने बताया कि अरबाज 24 वर्ष निवासी चंदापुरा सीकमपुर मिलक थाना टांडा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश ने सूचना दी कि वह फेब्रिकेशन का काम हैदराबाद में करता है। शुक्रवार को साथी सलमान अली 25 वर्ष, मोहसीन अली 25 वर्ष शाहरूख 24 वर्ष, जमशेद आलम 28 वर्ष के साथ चालक वाहन स्वामी मोहम्मद आजम 37 वर्ष निवासी चंदापुरा सीकमपुर मिलक थाना टांडा जिला रामपुर की अर्टिका कार क्रमांक यूपी 22 ए वी 8558 से हैदराबाद से अपने घर चंदापुर जा रहे थे शनिवार सुबह लगभग 7 बजे जैसे ही उल्दना ब्रिज के पास एनएच 30 रोड पर पहॅुचे तो कार का चालक मोहम्मद आजम तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये रोड किनारे लगे बोर्ड में टक्कर मार दिया जिससे सलमान अली 25 वर्ष निवासी चंदापुरा को चोटें आ गयी जिसे पर उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिहोरा ले गये जहॉ डॉक्टर ने चैक कर सलमान अली को मृत घोषित कर दिया।







