उज्जैन: महाकाल के दरबार में ‘भस्म आरती’ से ठीक पहले भक्त ने तोड़ा दम, हार्ट अटैक से निधन

उज्जैन: महाकाल के दरबार में ‘भस्म आरती’ से ठीक पहले भक्त ने तोड़ा दम, हार्ट अटैक से निधन
उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में उस समय मातम छा गया, जब भस्म आरती में शामिल होने आए एक श्रद्धालु की अचानक मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि पार्श्वनाथ सिटी निवासी सौरभराज सोनी की मौत हार्ट अटैक से हुई।
सौरभराज सोनी बाबा महाकाल के परम भक्त थे और हर सोमवार को दर्शन के लिए मंदिर आते थे। यह दुखद घटना दीपावली की रात की है, जब वह भस्म आरती में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे थे। मंदिर के गेट नंबर-1 पर वह अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
‘सांसें उधार की हैं…’ – मौत से पहले लिखा भावुक स्टेटस
मृत्यु से कुछ ही घंटे पहले सौरभराज सोनी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक भावुक और दार्शनिक संदेश लिखा था, जो अब वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा था, “मिट्टी का शरीर है। सांसें उधार की हैं, हम तो बस किराएदार हैं।” नियति का क्रूर मजाक देखिए कि इस संदेश के कुछ ही देर बाद उन्होंने महाकाल के आंगन में अंतिम सांस ली।







