भोपालमध्य प्रदेश

पुराने विवादों में दो युवकों को मारे चाकू, आरोपियों के तलाश में जूटी पुलिस

पुराने विवादों में दो युवकों को मारे चाकू, आरोपियों के तलाश में जूटी पुलिस

शहर में चाकूबाजी की हुई दो अलग-अलग वारदातें

​भोपाल, यशभारत। राजधानी में पुरानी रंजिशों ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों—मिसरोद और मंगलवारा—में पुराने विवादों को लेकर दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

​मिसरोद थाना इलाके में भैरोपुर के पास मनोज अवस्थी नामक युवक पर उसके पुराने विरोधी सतीश विश्वकर्मा और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया। मनोज के साथी जितेन्द्र मालवीय की शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चाकूबाजी और मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

​वहीं, मंगलवारा थाना क्षेत्र के भारत टाकीज चौराहा पर भी पुरानी रंजिश के चलते एक 18 वर्षीय युवक पर हमला हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनस खान का आरोपियों सोहिल और सलमान से पहले भी विवाद हो चुका था। रविवार रात उसी पुरानी बात पर विवाद बढ़ा, जिसके बाद आरोपियों ने चाकू निकालकर अनस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
​दोनों ही वारदातों को गंभीरता से लेते हुए मिसरोद और मंगलवारा थाना पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button