पाटन उपजेल से दो कैदी फरारः आधाकिलोमीटर भागते ही हांफे, पकड़े गए

पाटन उपजेल से आज सुबह दो कैदी फरार हो गए। हालांकि कैदी महज 1 किलोमीटर तक भागने में सफल रहे इसके बाद उन्हें हांपी गई और जेल के सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। कैदियों के फरार होने का लेकर स्थानीय लोगों द्वारा मदद करने का मामला सामने आ रहा है। इसकी उपजेल के अधिकारी जांच करा रहे हैं। जेल अधिकारियों की माने तो जेल के अंदर निर्माण का कार्य चल रहा है जहां पर इन दोनों कैदियों को कम पर लगाया गया था। जहां इन्होंने लोहे की सरियों और कपड़े के माध्यम से एक सीड़ी बनाई और उसकी सहायता से लगभग 18 फीट ऊंची दीवाल पर चढ़ गए और फिर इस सीड़ी को खींचकर दूसरी तरफ लगाया और उसकी सहायता से वह दीवार फांदने में सफल रहे। इस पूरे मामले में जैसे ही कैदियों के गायब होने की जानकारी मिली तो पहले सायरन बजाकर जेल के अंदर सर्च किया गया और फिर जेल की दीवार से सटी हुई सीड़ी मिलने के बाद उस दिशा में सर्च किया गया तो जेल से एक किलोमीटर दूर कैदियों को पकड़ दिया गया।
जानकारी के मुताबिक पाटन, कटरा निवासी शेख शहादत और कटंगी, कूड़न मोहल्ला का रहने वाला कृष्णा यादव दोनों ही विचाराधीन कैदी हैं। दोनों करीब पांच माह से पाटन उप जेल में बंद है। शेख शहादत रेप का आरोपी है। जबकि कृष्णा अवैध शराब बेचने के मामले में बंद है। जेलर के मुताबिक घटना की जानकारी जेल मुख्यालय भोपाल, केन्द्रीय जेल जबलपुर और कोर्ट की दी गई है। एक और जहां इस मामले में जेल प्रशासन सीड़ी के माध्यम से जेल की दीवार जाने की बात कर रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ बाहरी तत्वों की मदद की बात भी सामने आ रही है। जिनकी सहायता से कैदी जेल से भागने में सफल रहे। गनीमत तो यह रही कि समय रहते जेल ब्रेक की जानकारी मिल गई और कैदियों को पकड़ दिया गया।