जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जैसलमेर में मार गिराए दो ड्रोन, अवंतीपोरा एयर बेस के पास सुनाई दिए 15-20 धमाके

सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन की ताजा घटनाएं सामने आई हैं. शुक्रवार शाम को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में सीमा पार से गोलाबारी की गई है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से उरी सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू हुई, जिससे सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है. इसके बाद पाकिस्तान ने पुंछ और कुपवाड़ा सेक्टर में भी सीमा पार से गोलाबारी की. सीमा पार से मोर्टार दागे गए हैं. नौगाम हंदवाड़ा सेक्टर में भी पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की गई.

 

– पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने निष्क्रिय कर दिया. निष्क्रिय पाकिस्तानी ड्रोन से विस्फोटक सामग्री एक घर पर गिर गई, जिस कारण आग की लपटें उठने लगीं. घर में रहने वालों ने पानी डालकर आग को बुझा दिया.

 

– पाकिस्तान ने अवंतीपोरा वायुसेना बेस पर ड्रोन अटैक करने की कोशिश की. इसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया. पाकिस्तान ड्रोन को मार गिराने के दौरान 15-20 धमाके सुने गए. किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button