भोपालमध्य प्रदेश

3 लाख की मेऊ-मेऊ ड्रग्स के साथ दो सौदागर गिरफ्तार

3 लाख की मेऊ-मेऊ ड्रग्स के साथ दो सौदागर गिरफ्तार

पॉश इलाके में डिलीवरी देने आए थे बदमाश, घेराबंदी कर दबोचा; एक आरोपी का है पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड

​भोपाल, यशभारत। राजधानी का दिल कहे जाने वाले एमपी नगर में नशे के सौदागर अपना जाल फैलाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन क्राइम ब्रांच की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। बाहुबली सेल के पास खाली मैदान में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर दो युवकों को दबोचा। इनके पास से 3.14 लाख रुपये की हाई-प्रोफाइल एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद हुई है। ड्रग्स की दुनिया में इसे मेऊ-मेऊ के नाम से भी जाना जाता है।

​मुखबिर की सटीक टिप, और जाल में फंसे तस्कर
​क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि काले रंग की एक्टिवा पर दो युवक बड़ी खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। टीम ने तुरंत हुलिये के आधार पर घेराबंदी की। पकड़े गए आरोपियों में अयान उर्फ अरबाज (25 वर्ष) और अनस खान (18 वर्ष) शामिल हैं। अयान पहले से ही अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है, उस पर तलैया थाने में मारपीट के गंभीर मामले दर्ज हैं।

​नशे का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
​आरोपियों के पास से 10.49 ग्राम एमडी पाउडर और दो महंगे मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस अब इनके मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स खंगाल रही है ताकि शहर में सक्रिय बड़े ड्रग माफियाओं तक पहुँचा जा सके। पुलिस को शक है कि ये आरोपी शहर के युवाओं और पार्टी कल्चर में नशा सप्लाई करने वाले गिरोह का हिस्सा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button