देशमध्य प्रदेशराज्य

कौन हैं एल्विश यादव के हमलावर? गुरुग्राम में यूट्यूबर के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग

अचानक हुई वारदात से दहशत

गुरुग्राम के जाने-माने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव के घर के बाहर रविवार सुबह गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 5:30 बजे हुई इस वारदात में अज्ञात हमलावरों ने 25 से 30 राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, घटना के समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनका परिवार अंदर था। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है, पर परिवार सदमे में है।

1755415045 MpBreakingNews41897156

Table of Contents

अचानक हुई वारदात से दहशत

एल्विश के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर के बाहर आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दो हमलावर गेट के सामने खड़े थे, जबकि तीसरा व्यक्ति बाइक पर दूर खड़ा था। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

परिवार को कोई धमकी नहीं मिली थी

जब परिवार से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें या एल्विश को पहले कभी कोई धमकी नहीं मिली थी। इस बात ने मामले को और भी रहस्यमयी बना दिया है। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है। पुलिस ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button