जबलपुरमध्य प्रदेश

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार

350 पाव देशी शराब एवं 2 नग तलवार जप्त

जबलपुर,यशभारत। गोरखपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को 350 पाव देशी शराब एवं 2 नग तलवार के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मांडवा बस्ती रामपुर निवासी तनु उर्फ अनुज रैकवार एवं आयुष खंडरनुमा मकान में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब का स्टॉक किया है। पुलिस दबिश पर दोनों आरोपी भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया,तलाशी के दौरान खंडरनुमा मकान के कमरे में तीन बोरियां एवं 2 तलवार रखीं मिलीं, तीनों बोरियों में कुल 350 पाव देशी शराब कीमती लगभग 35 हजार रूपये की रखी मिली, दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 350 पाव देशी शराब एवं 2 नग तलवार जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

पकड़े गये दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं आरोपी तनु उर्फ अनुज रैकवार के विरूद्ध पूर्व से हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट सहित 8 अपराध तथा आरोपी आयुष उर्फ लपरा बिनोदिया के हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट सहित पूर्व से 11 अपराध पंजीबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button