जबलपुरमध्य प्रदेश

खितौला में रेत कारोबारी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार,पिस्टल बरामद

अन्य संलिप्तों की तलाश जारी, तीन दिन की पुलिस रिमांड

जबलपुर, यशभारत। खितौला थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर रेत कारोबारी की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार खितौला निवासी धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ चिन्टू (50) रेत कारोबारी था। गुरुवार दोपहर वह बाइक से घर से निकला था। जैसे ही वह वॉशिंग सेंटर के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार शेखर बर्मन, निवासी सिहोरा और लवि तिवारी, निवासी रीवा ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से धर्मेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

012

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक धर्मेन्द्र की सिहोरा के गौरेया मोहल्ला निवासी आशीष विश्वकर्मा उर्फ अस्सू से पुरानी रंजिश थी। करीब दस वर्ष पूर्व अस्सू द्वारा धर्मेन्द्र पर फायरिंग की जा चुकी थी। वहीं चार सितंबर को अस्सू पर हुई फायरिंग के पीछे भी उसने धर्मेन्द्र पर संदेह जताया था। पुलिस अब अस्सू की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस का अनुमान है कि इस हत्याकांड में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है और नेटवर्क का खुलासा आगे की पूछताछ में हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button