जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
ट्रक ने बाइक सवारों को सरेराह कुचला : दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत …. बुझ गए घर के चिराग

मंडला यश भारत| बिछिया थाना अंतर्गत फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हादसा दर्दनाक था। जिसे देखकर राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी बिछिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार को भी मंडला बिछिया मार्ग में ग्राम थोड़ा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाईक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि बाईक में जा रहे दोनों युवक ग्राम पडरिया निवासी बताए गए है। दोनों युवक ग्राम पडरिया से मेढ़ाताल अपनी बाईक से एक अंतेष्टी कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम थोड़ा के पास एक बेलगाम ट्रक ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाईक में सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना बिछिया थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच कर रही है और ट्रक को बिछिया थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है।






