जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

IAS संतोष के. वर्मा की बढ़ी मुश्किलें: ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक बयान को लेकर जारी हुआ कारण-बताओ नोटिस

‏IAS संतोष के. वर्मा की बढ़ी मुश्किलें: ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक बयान को लेकर जारी हुआ कारण-बताओ नोटिस

भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अजाक्स के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष के. वर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। ब्राह्मण समाज के खिलाफ दिए गए उनके कथित आपत्तिजनक बयान पर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के तहत कारण-बताओ नोटिस जारी किया है।

 

Screenshot 2025 11 26 22 46 40 820 com.google.android.apps .docs scaled

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में आरक्षण से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान वर्मा ने ऐसा बयान दे दिया था जिससे ब्राह्मण समाज में भारी नाराजगी फैल गई। बयान सामने आते ही प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे। बाद में वर्मा ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी, लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आया।

अब राज्य शासन ने उनके बयान को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए नोटिस दिया है और सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है। शासन ने स्पष्ट किया है कि यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

अधिकारियों का मानना है कि यह कदम सरकार द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के सार्वजनिक आचरण को लेकर सख्ती का संकेत भी है। फिलहाल, पूरा मामला नौकरशाही और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button