रुझानों में फिर नीतीश सरकार:NDA 138 सीट, महागठबंधन 68 पर आगे
तेजस्वी-तेजप्रताप ने बनाई बढ़त, सम्राट चौधरी पीछे

बिहार,एजेंसी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे से शुरू हो चुकी है। दोपहर होते-होते अधिकांश 243 सीटों पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 122 सीटों के जादुई आंकड़े को छूना होगा। इस बार रिकॉर्ड 67.13% मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग ने राज्य भर के 46 मतगणना केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतगणना की व्यवस्था की है। सभी की निगाहें मुख्य मुकाबले में शामिल एनडीए और महागठबंधन के प्रदर्शन पर टिकी हैं और अंतिम व आधिकारिक परिणाम देर शाम तक आने की संभावना है।
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है। NDA 138 सीटों पर और महागठबंधन 68 सीटों पर आगे चल रही है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज रुझानों में किसी सीट पर लीड करती नहीं दिख रही है। वही निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से आगे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी पिछड़ते दिख रहे हैं।







