भोपाल
आनंद नगर शनिमंदिर में आज होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

आनंद नगर शनिमंदिर में आज होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
भोपाल यशभारत। शनि जन्मोत्सव और बड़े मंगलवार के शुभ मिलन के अवसर पर मंगलवार रात 8.15 बजे कपीश सेना द्वारा सामूहिक हनुमान चलीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। हनुमान चालीसा पाठ आनंद नगर स्थित सूर्यपुत्र शनिदेव मंदिर में होगा। कपीश सेना द्वारा बताया गया कि सभी लोग हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हो सकते हैंं। इस शुभ संयाग में हनुमत भक्तों की दिव्य उर्जा में शामिल होकर हनुमान जी की कृपा और शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान इंजीनियर भास्कर तनपुरे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।







