जबलपुरमध्य प्रदेश

20 साल के कुशासन का परिणाम आज भुगत रहा है शहर: महापौर

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर,यशभारत। शहर में जो जलसंकट और जलप्लावन की भयावह स्थिति बनी है वो भाजपा के पिछले 20 साल के कुशासन का नतीजा है। भाजपा कार्यकाल में जिम्मेदारों द्वारा शहर के नालों को 100 फीट से 20 फीट पर संकुचित करके बनाया गया है जिसका दुष्परिणाम आज पूरी शहर की जनता भुगत रही है। बारिश में जगह-जगह जलप्लावन इसी के कारण हो रहा है। फिर भी मेरे द्वारा जलसंकट और जलप्लावन की समस्या को दूर करने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
8 माह से जबलपुर बदल रहा है। जो काम भाजपा के जिम्मेदारों ने 20 सालों में नहीं किया उसे पूरा करने मैं हर संभव प्रयासरत हंू। भाजपा पार्षद दल को अगर धरना प्रदर्शन करना है तो भाजपा महापौरों के घर के सामने करें क्योंकि उनके कारण ही आज जलप्लावन और जलसंकट की समस्या सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu