भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में बीते 24 घंटे में तीन युवाओं ने की खुदकुशी, होटल में मिला छात्र का शव

भोपाल में बीते 24 घंटे में तीन युवाओं ने की खुदकुशी, होटल में मिला छात्र का शव

​मिर्जापुर का छात्र भोपाल में कर रहा था फार्मेसी की पढ़ाई, मोबाइल लॉक होने से उलझी गुत्थी।

बैरागढ़ में 10 साल से डिप्रेशन का शिकार व्यक्ति फंदे पर झूला।

​कोलार में 22 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में दी जान।

​भोपाल,यशभारत। राजधानी में बीते 24 घंटे के भीतर आत्महत्या के तीन अलग-अलग मामलों ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। टीटी नगर, बैरागढ़ और कोलार थाना क्षेत्रों में हुए इन हादसों में एक छात्र सहित तीन लोगों ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है, हालांकि शुरुआती तौर पर किसी भी स्थान से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

​होटल के कमरे में मिला मिर्जापुर के छात्र का शव
टीटी नगर के न्यू मार्केट स्थित एक होटल में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कमरे से लगातार बज रही रिंगटोन के बावजूद गेट नहीं खुला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट तोड़ा तो 20 वर्षीय अंकित विश्वकर्मा का शव पंखे से लटका मिला। अंकित मूल रूप से मिर्जापुर (यूपी) का रहने वाला था और भोपाल की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था।

​टीआई गौरव सिंह दोहरे ने बताया कि अंकित ने 7 जनवरी को होटल में चेक-इन किया था। उसका मोबाइल लॉक है और मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मौत के कारण फिलहाल अज्ञात हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके आने पर पोस्टमार्टम और मोबाइल जांच से स्थिति स्पष्ट होगी।

​डिप्रेशन ने ली 10 साल से बीमार युवक की जान
​दूसरी घटना बैरागढ़ की है, जहाँ 46 वर्षीय दिलीप कुमार फुलवानी ने शनिवार को फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक, दिलीप पिछले 10 वर्षों से गंभीर अवसाद (डिप्रेशन) का शिकार थे और उनका मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था। हादसे के वक्त उनकी पत्नी काम पर और माता-पिता दुकान पर थे। घर में अकेला पाकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। बैरागढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

​कोलार में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
​वहीं, कोलार के राजहर्ष कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अन्नू वर्मा उर्फ अनस हुसैन ने भी अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि खुदकुशी की वजह का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button