जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

MP के तीन साल के मासूम का राजस्थान में अपहरण

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तीन साल के मासूम का राजस्थान के सीकर से अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन साल के मासूम बच्चा अपनी दादी और मां के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन करने गया था। बच्चे को गोद में उठाकर खिलाने के बहाने युवक लेकर फरार हो गया। CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की सीकर पुलिस तलाश कर रही है।

दरअसल घटना 6 जून की और 8 जून को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आश्चर्य की बात यह है कि महिला ने अपने बेटे को एक अजनबी युवक के हवाले किया था। युवक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। महिला की सास भी उसके साथ थी।

अजनबी को बेटा थमाया और दर्शन के लिए चली गई

भोपाल के ऐशबाग निवासी ललिता जाटव अपने बेटे रक्षम और सास आशा के साथ एकादशी पर खाटू श्याम धाम में दर्शन के लिए गई थी। जयपुर रेलवे स्टेशन में एक अजनबी उनके साथ में बैठा। खाटू श्याम डम तक अजनबी ने महिला के साथ यात्रा भी की। ललित ने अजनबी को अपना बेटा थमाया और खुद दर्शन के लिए चली गई, लौट कर आकर देखा तो दोनों ही गायब थे। कल देर रात राजस्थान पुलिस ने भोपाल पुलिस से मामले को लेकर संपर्क भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button