जबलपुरमध्य प्रदेश

तीन शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 टूव्हीलर 8 लाख रूपए के जब्त

जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चुराये हुये 9 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 8 लाख रूपये के जप्त किए गए। टीआई रितेश पाण्डेय ने बताया कि आनंद नगर कॉलोनी क्षेत्र में वारदात करने के इरादे से घूम रहे सम्मान रैकवार पिता अनिल रैकवार 19 वर्ष निवासी मछली बाजार के सामने थाना हनुमानताल, राज उर्फ गौरव पिता हेमंत झारिया 24 वर्ष निवासी काकू डीजे के पीछे प्रेमसागर, गुलाम गौस उर्फ सुहैल पिता अजमेरी उर्फ चुनईया घोडी वाला 19 वर्ष निवासी मक्का नगर गली न.01 को घेराबंदी कर पकड़ा गया। मोटर सायकिल के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई कागजात पास में न होना बताया सघन पूछताछ पर उक्त मोटर सायकिल को आनंद नगर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार करते हुये गोहलपुर, अधारताल, विजय नगर, माढोताल क्षेत्र से अन्य 8 दुपहिया वाहन चुराकर आनंद नगर बस स्टॉप के पास झाडियो में छिपाकर रखना बताया आरोपियों के कब्जे से 1 मोटर सायकिल एवं आरोपियो की निशादेही पर झाडियों में छिपाकर रखे 8 दुपहिया वाहन जप्त किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button