गुरुजी वेयरहाउस के बाहर रखी हजारों क्विंटल धान में लगाई आग
एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर यशभारत।
कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दोनी मार्ग में गुरुजी वेयरहाउस के सामने बीते लंबे समय से बाहर रखी किसानों की धान में बीती रात अज्ञात लोगों ने धान के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आज के हवाले कर दिया। इस घटना की जानकारी एसडीएम तहसीलदार एवं पुलिस को लगते ही दलवल सहित टीम में मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी एकत्रित करने में लगी हुई है। इस घटना के संबंध में किसानों से मिली जानकारी के मुताबिक 27 किसानों की धान जो समिति ने खरीद ली थी वह अंदर नहीं की गई बाहर रखी हुई थी जिसमें बीती रात अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। किसानों ने बताया कि 50 लाख का भुगतान 27 किसानों को होना था। इस संबंध में किसानों द्वारा पूर्व में कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया था बावजूद इसके इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। बीती रात किसानों को जैसे ही इस घटना की जानकारी लगी तो आज सुबह से ही गुरुजी वेयरहाउस में सैकड़ो की तादाद में किसान एकत्रित हो गए। और अपने भुगतान की मांग करने लगे। वही इस घटना के संबंध में पाटन एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने वाले अज्ञात तत्वों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि गुरु जी वेयरहाउस में किसी भी प्रकार के सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे हैं जिससे इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपीयों तक पहुंचने में पुलिस को कठिनाई जा रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का मुआयना कर रही है और तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर आरोपियों की तलाश करने में लगी हुई है।
किसानों ने लगाया अधिकारियों पर आरोप
वहीं घटना के बाद आज सुबह से ही गुरुजी वेयरहाउस में पहुंचे सैकड़ो की तादाद में किसानों ने संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण किसानों का भुगतान नहीं हुआ। जिससे किसान काफी परेशान है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस धान में आग लगाई गई है उसकी तुलाई हो चुकी थी और किसानों के पास उसकी पर्ची भी है बावजूद इसके उनका भुगतान अधर में क्यों लटका हुआ है।







