सूने घर में चोरों ने किया हाथ साफ
अमखेरा राजुल सिटी में घटना पूर्व में भी हो चुकी है अनेक चोरियां

जबलपुर यश भारत। अमखेरा रोड स्थित राजुल सिटी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर 50000 नगदी और सोने चांदी के जेबरात पार कर दिये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन तब तक चोर खेतों के रास्ते रफू चक्कर हो चुके थे। इसके पहले भी राजुल सिटी में करीब चोरी की 10 घटनाएं घटित हो चुकी है जिसके कारण यहां रहने वाले खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

बीती रात हुई घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सोसाइटी निवासी कान्हा अग्रहरि ने बताया कि राजुल सिटी में स्टील कारोबारी सतीश सिंह का परिवार रहता है। जो घर में ताला डालकर किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था रात में करीब 3:00 बजे पड़ोसियों को सीसीटीवी कैमरे की मदद से कुछ आहट मिली तो कॉलोनीवासी एकत्र होकर बाहर निकले तो पता चला कि चार-पांच अज्ञात कर खेत की रास्ते भाग रहे हैं। जब तक कॉलोनी वासी उन तक पहुंचते वे मौके से फरार हो चुके थे। बाद में घटना की सूचना तत्काल गोहलपुर पुलिस को दी गई और रात में ही पुलिस मौके पर भी पहुंची और अपने स्तर पर जांच पड़ताल भी की लेकिन चोर हाथ नहीं लग पाये। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों का सुराग लगा रही है।
कॉलोनी वासियों का कहना है कि पूर्व में भी कई वारदात घटित हो चुकी है इसके पहले भी जो चोरी हुई उसमें भी परिवार के लोग शहर से बाहर थे वहीं चोरी को अंजाम दिया गया। चोरो दवारा रैकी कर चोरिया की जा रही है। जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।







