जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में 131 दिन रहेगी छुट्टी, 234 दिन ही होगा सरकारी कामकाज

भोपाल। मध्य प्रदेश में वर्ष 2024 में 234 दिन ही सरकारी कामकाज होगा। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 131 दिन की छुट्टी मिलेगी। इनमें 52 रविवार और इतने ही शनिवार भी शामिल हैं। कर्मचारियों के सबसे अधिक मजे अप्रैल में रहेंगे। उन्हें छह से 21 अप्रैल यानी 16 दिन में नौ दिन कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।इसमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने  छुट्टियों के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें 23 सामान्य अवकाश और 16 सार्वजनिक अवकाश हैं। डा. आंबेडकर जयंती, महावीर जयंती और महाराणा प्रताप जयंती रविवार को होने के कारण इस दिन सामान्य छुट्टी घोषित नहीं की गई है।इसके अतिरिक्त 16 अवकाश घोषित किए गए हैं। यानी इन दिनों में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। 59 ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए हैं, जिनमें कोई तीन छुट्टी प्रदेश के सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button