
सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार सुबह सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली। 24 कैरेट सोना रुपए 10 चढ़कर रुपए 1,00,760 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव भी रुपए 10 बढ़कर रुपए 92,310 प्रति 10 ग्राम हो गया है।
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड रुपए 1,00,910 और 22 कैरेट सोना रुपए 92,460 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना रुपए 1,00,760 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड रुपए 92,310 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना रुपए 1,00,760 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड रुपए 92,310 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चांदी भी हुई मंहगी
सोने के साथ चांदी भी महंगी हुई है। चांदी का भाव रुपए 100 बढ़कर रुपए 1,16,100 प्रति किलो हो गया है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी रुपए 1,16,100 प्रति किलो पर बिक रही है। वहीं, चेन्नई में चांदी का भाव रुपए 1,26,100 प्रति किलो दर्ज किया गया है।
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में गोल्ड रेट
24 कैरेट सोना: रुपए 1,00,910 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: रुपए 92,460 प्रति 10 ग्राम
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
24 कैरेट सोना: रुपए 1,00,760 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: रुपए 92,310 प्रति 10 ग्राम
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़
24 कैरेट सोना: रुपए 1,00,900 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: रुपए 92,450 प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद और भोपाल
24 कैरेट सोना: रुपए 1,00,140 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: रुपए 91,790 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद, बेंगलुरु में गोल्ड रेट
24 कैरेट सोना: रुपए 1,00,750 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: रुपए 92,300 प्रति 10 ग्राम
अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति
अमेरिकी बाजार में निवेशक फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल सम्मेलन में भाषण का इंतजार कर रहे हैं, इसी कारण सोने में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिखा।







