जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

अगले 4 दिन बारिश का स्ट्रांग सिस्टम नहीं, तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी हल्की बारिश की उम्मीद

जबलपुर यश भारत। अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही कमजोर हुए मानसून सिस्टम के कारण मानसूनी बादल पूरी तरह से छट चुके हैं और तेज धूप पड़ने के कारण गर्मी का एहसास भी बढ़ गया है। यदि पिछले तीन दिनों के तापमान पर नजर डाली जाए तो अधिकतम और न्यूनतम दोनों में ही लगातार वृद्धि दर्ज रही है। 5 अगस्त को तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री के ऊपर पहुंच गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा्। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान से एक डिग्री अधिक रहा वहीं वर्षा का आंकड़ा 713 मिली मीटर पर ही थमके रह गया है। इसके पूर्व चार तारीख को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्द हुआ था जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री पर रहा। 3 तारीख को अधिकतम तापमान 29.5 न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल अगले चार-पांच दिनों तक जबलपुर सहित प्रदेश की दूसरे हिस्सों में भी कोई स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव नहीं है जिसके कारण तेज बारिश की संभावना कम है। लेकिन पूर्व अनुमान में मौसम विभाग ने बताया है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह मै शुरू होगा तेज बारिश का सिलसिला अगस्त में ही बारिश का कोटा पूरा होने का अनुमान भी व्यक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button