सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, सोने का हार और नगदी पर हाथ साफ

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, सोने का हार और नगदी पर हाथ साफ
भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सोने के हार सहित हजारों रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत 74,000 रुपये के करीब बताई जा रही है।अफजल कॉलोनी निवासी अमीर कुरैशी मंगलवार को अपने काम से बाहर गए थे। बुधवार की रात जब वह घर लौटे, तब उन्हें चोरी होने का पता चला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने घर से एक सोने का हार और 14,000 रुपये नकद चोरी किए हैं। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 74,000 रुपये है।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।







