भोपालमध्य प्रदेश

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल, यशभारत। राजधानी के बजरिया थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक अपने घर में अकेला था। उसने अपनी जीवन लीला क्यों समाप्त की इस बात का फिलहाल पता नही चल पाया है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेज मामले की जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मूलरुप से लिलतुपर निवासी राजा सिंह पिता सीता राम सिंह उम्र 24 वर्ष भोपाल में अपने भाई-भाभी के साथ सेमरा चांदबड़ इलाके में रहता था। और पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय भैया और भाभी राजा की भतीजी को चेकअप के लिए अस्पताल ले गए थे। वहां से लौटे तो शव को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाकर पड़ोसियों की मदद से बॉडी को फंदे से उतरवाया। और पुलिस को सूचना दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button