भोपालमध्य प्रदेश

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
भोपाल, यशभारत। राजधानी के टीटीनगर थाना इलाके में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार, टीटीनगर निवासी रामदास (उम्र 28 वर्ष) ने मंगलवार को अपने ही घर में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीटीनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्ग कायम कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button