
वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस की शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन
जबलपुर, यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार 2 जनवरी को जबलपुर प्रवास के दौरान मानस भवन में आयोजित वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री दोपहर 3.15 बजे सम्मेलन स्थल पहुंचे और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर भी उपस्थित रहे।







