भोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में मौसम का यू टर्न आंधी बारिश के बाद अब लू का अलर्ट 40 डिग्री तापमान के साथ राजधानी भोपाल बेहाल , 16 अप्रैल से चलेगी हीट वेव मौसम विभाग

मध्य प्रदेश में मौसम का यू टर्न आंधी बारिश के बाद अब लू का अलर्ट

40 डिग्री तापमान के साथ राजधानी भोपाल बेहाल , 16 अप्रैल से चलेगी हीट वेव मौसम विभाग 

भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश में अप्रैल महीने की शुरुआत में हुई बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि का दौर थमते ही अब सूरज ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर की शुरुआत हो गई है। राज्य के 5 प्रमुख शहरों में पारा कल 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जिसमें रतलाम 41 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग आई एम डी ने चेतावनी जारी की है कि 16 अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव लू का असर शुरू हो जाएगा । मालवा निमाड़ में तपिश सबसे ज्यादा , मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार वर्तमान में इंदौर और उज्जैन संभाग यानी मालवा निमाड़ के शहर सबसे ज्यादा तप रहे हैं। रतलाम 41.0°C , खजुराहो 40.4°C, धार, मंडला और नर्मदापुरम 40.2°C, दमोह, रीवा और टीकमगढ़ 39.5°C, खरगोन और इंदौर 39.2°C प्रदेश के बड़े शहरों में इंदौर 39.2°C, के बाद जबलपुर 38.7°C, भोपाल 38.6°C और उज्जैन 38.5°C, का नंबर रहा जबकि ग्वालियर में तापमान 36.1°C दर्ज किया गया।15 अप्रैल से नया सिस्टम, पर राहत की उम्मीद नहीं , मौसम विभाग का कहना है कि 15 अप्रैल को महिलाएं दोपहर की धूप से खास बचाव करें। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय जरूर हो रहा है, लेकिन यह इतना कमजोर है कि गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इसके विपरीत 16 अप्रैल से मध्य प्रदेश के कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में चलेगी लू धार, खरगोन, खंडवा, सीधी और सिंगरौली। गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी ।  तापमान में अचानक हुई बढ़ोतरी को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है हाइड्रेशन दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और शरीर में तरल पदार्थों की कमी न होने दें। शाम 4 बजे तक सीधे धूप में निकलने से बचें। पहनावा हल्के वजन और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बाहर निकलते समय सिर और चेहरा कपड़े से ढंककर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button