भोपाल

शो-रूम संचालक ने होटल ले जाकर युवती से किया बलात्कार -आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज

शो-रूम संचालक ने होटल ले जाकर युवती से किया बलात्कार
-आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
निशातपुरा इलाके में एक शो-रूम संचालक ने अपने यहां काम करने वाली युवती की तबियत बिगडऩे पर आराम करने के लिए एक होटल लेकर पहुंचा। जहां पर आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर जबरन बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने खुद को शादीशुदा और एक बच्चे का पिता बताकर पीडि़ता से शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आवेदन जांच के बाद पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
थाना पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय युवती गौतम नगर इलाके में रहती है। वह जुलाई माह से निजामुद्दीन कॉलोनी स्थित सरल इंटरप्राइजेज नाम के शो-रूम में नौकरी करती थी। इस दौरान उसकी शो-रूम संचालक कुलदीप भदौरिया से काम के सिलसिले में बातचीत होने लगी। गत 10 अगस्त को युवती की अचानक तबियत खराब होने लगी तो उसने अपने बॉस को यह बात बताई और घर जाने की बात कही। इस पर कुलदीप ने कहा कि चलो मैं अपनी गाड़ी से तुम्हे घर छोड़ देता हूं। इसके बाद आरोपी कुलदीप पिपुल्स अस्पताल के पास स्थित होटल ऑल सीजन में युवती को लेकर पहुंचा और बोली की अभी तुम होटल में आराम कर लो, तबियत ठीक होने पर घर छोड़ दूंगा। इसके बाद आरोपी ने युवती को एक कमरे में लगे गया, जहां पर शादी का झांसा दिया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। आरोपी ने पीडि़ता को चुप रहने को कहा और बताया कि अभी वह दिल्ली जा रहा है, वहां से लौटने के बाद उससे शादी करेगी। घटना के कुछ दिनों बाद आरोपी ने पीडि़ता को बताया कि वह शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है और वह उससे शादी नहीं कर सकता। इसके बाद पीडि़ता ने लिखित में शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कुलदीप भदौरिया के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
ट्यूटर ने होटल बुलाकर चार दिनों तक किया रेप-
मिसरोद इलाके में स्थित एक होटल में भी एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आगर मालवा की रहने वाली 19 वर्षीय युवती पढ़ाई के साथ-साथ प्राइवेट जॉब भी करती है। उसकी छोटी बहन को आगर मालवा में समर्थ भावसार नाम का युवक ट्यूशन पढ़ाता था। इसी बीच युवती और समर्थ की जान-पहचान हो गई और जल्द ही दोनों एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। इसके बाद समर्थ पढ़ाई के लिए भोपाल आ गया। अप्रैल माह में युवती उससे मिलने आई थी। इसके बाद 1 सिंतबर को वह समर्थ से मिलने भोपाल पहुंची। इसके बाद समर्थ उसे दानिश नगर स्थित एसआर होटल लेकर पहुंचा। जहां पर आरोपी ने 5 सितंबर तक लगातार युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी समर्थ भावसार के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button