संभाग क्रमांक एक से चार में सफाई की समस्या हुई समाप्त
शहर की सफाई व्यवस्था होगी और बेहतर, 517 सफाई संरक्षक किए गए स्वीकृत

संभाग क्रमांक एक से चार में सफाई की समस्या हुई समाप्त
शहर की सफाई व्यवस्था होगी और बेहतर, 517 सफाई संरक्षक किए गए स्वीकृत
जबलपुर। शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नगर निगम ने बड़े पैमाने पर कदम उठाए हैं। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन में संभाग क्रमांक एक से चार तक की सफाई संबंधी समस्याएं समाप्त कर दी गई हैं। अब शहर की सड़कों और गलियों में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 517 सफाई संरक्षकों की स्वीकृति दी गई है और उन्हें काम पर तैनात भी कर दिया गया है।
.jpeg)
चारों संभागों में नई टीमों की तैनाती
निगमायुक्त ने बताया कि सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संभागवार समितियों को जिम्मेदारी दी गई है।
संभाग क्रमांक एक में नर्मदा साईं सेवा समि को 180 श्रमिक
संभाग क्रमांक दो में मां नर्मदा सेवा संरक्षक समिति को 120 श्रमिक
संभाग क्रमांक तीन एवं चार में अल्ट्रा क्लीन एंड केयर समिति को 217 सफाई संरक्षक स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त गौरीघाट, तिलवारा, हनुमानताल, सब्जी मंडी, श्मशान घाटों एवं तालाबों के आसपास सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए अलग से टीमें लगाई गई हैं।

अव्यवस्थित वार्डों में डीप क्लिनिंग अभियान
जिन वार्डों में सफाई व्यवस्था अव्यवस्थित रही है, वहां डीप क्लिनिंग अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विशेष फोकस कर पूरी तरह से सफाई की जाएगी ताकि शहर की स्वच्छता रैंकिंग में जबलपुर और बेहतर प्रदर्शन कर सके।
सफाई से समझौता नहीं होगा – निगमायुक्त
सुबह 9 बजे से आयोजित बैठक में निगमायुक्त ने सभी सफाई ठेकेदारों और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमें बातों से नहीं, काम से संतुष्ट करें।”
निगमायुक्त ने कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए हर स्तर पर जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए।

राजस्व वसूली अभियान को भी मिलेगी गति
सफाई बैठक के बाद निगमायुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने अधिकारियों को संभागवार वसूली शिविर लगाने और अभियान को तेज़ गति देने के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में अपर आयुक्त अरविंद शाह, वी. एन. बाजपेई, प्रशांत गोटियां, उपायुक्त संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री जी. एस. मरावी, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, अर्जुन यादव, पोला राव और धर्मेंद्र राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।







