घर से छिपा फरार इनामी जालसाज पकड़ाया-आरोपी की पुलिस को थी तलाश

घर से छिपा फरार इनामी जालसाज पकड़ाया-आरोपी की पुलिस को थी तलाश
भोपाल, यशभारत। शाहजहांनाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने दो हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को आज कोर्टे में पेश किया है।
थाना पुलिस के मुताबिक वर्ष 2023 में फरियादी सुल्तान ने अमीरगंज शाहजहांनाबाद निवासी सरोज ठाकुर पुत्र राजेश ठाकुर और दीपक ठाकुर संरक्षक शालिराम ठाकुर पुत्र ओमकार सिंह ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, कूटरचना समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सरोज ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी दीपक ठाकुर केस दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। जिसकी पुलिस ने काफी लंबे समय से तलाश कर रही थी। जब आरोपी का कहीं कोई पता नहीं चला तो आरोपी की गिरफ्तारी पर दो हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। वहीं पुलिस आरोपी दीपक ठाकुर की तलाश में जुटी थी। इसी बीच आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिली थी कि आरोपी को उसके घर के आसपास देखा गया है, संभवत: वह अपने घर से छिपा बैठा है। इस पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी तो आरोपी दीपक ठाकुर अपने घर में छिपा था, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।







