भोपालमध्य प्रदेश

कॉलेज परिसरों में बढ़ते अपराध पर एनएसयूआई सख्त, पुलिस कमिश्नर से उच्चस्तरीय जांच की मांग फायरिंग घटना के बाद छात्र सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, हर संस्थान में सुरक्षा समिति और सख्त कार्रवाई की मांग

कॉलेज परिसरों में बढ़ते अपराध पर एनएसयूआई सख्त, पुलिस कमिश्नर से उच्चस्तरीय जांच की मांग

फायरिंग घटना के बाद छात्र सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, हर संस्थान में सुरक्षा समिति और सख्त कार्रवाई की मांग

भोपाल यश भारत । राजधानी के शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती हिंसा, अवैध हथियारों की पहुंच और नशे के फैलते नेटवर्क को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर पूरे मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एनएसयूआई नेताओं ने 5 अप्रैल 2026 को दो विश्वविद्यालयों के छात्रों के बीच हुई फायरिंग की घटना का जिक्र करते हुए इसे कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताया। इस घटना में दो छात्रों के घायल होने के बाद छात्र संगठनों में आक्रोश है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार, जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर, प्रदेश महासचिव सैयद अल्तमस, युवा कांग्रेस जिला महासचिव आशीष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।  छात्रों के हाथों में हथियार पहुंचना गंभीर विषय  ,  प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने आरोप लगाया कि शहर में ऐसे नेटवर्क सक्रिय हैं जो छात्रों तक आसानी से अवैध हथियार पहुंचा रहे हैं। साथ ही शिक्षण संस्थानों के आसपास नशे का कारोबार भी तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बावजूद ऐसी घटनाएं होना चिंताजनक है और इसमें शामिल गिरोहों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संवेदनशील परिसरों में पुलिस चौकी की मांग , जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि शिक्षा के केंद्र अपराध और नशे के अड्डों में बदलते जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि संवेदनशील कॉलेज परिसरों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग के साथ अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जाएं।  हर कॉलेज में बने छात्र सुरक्षा समिति , प्रदेश महासचिव सैयद अल्तमस ने कहा कि युवाओं को नशे और अपराध की ओर धकेलना प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने प्रत्येक शिक्षण संस्थान में छात्र सुरक्षा समिति गठित करने और उसमें छात्र संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग रखी। ज्ञापन में ये प्रमुख मांगें , एनएसयूआई ने ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, कॉलेज परिसरों में हेल्पलाइन और क्यूआर कोड की व्यवस्था, छात्रावासों का सत्यापन और व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की मांग की। प्रशासन ने दिया आश्वासन , पुलिस कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच और कार्रवाई की जाएगी। आंदोलन की चेतावनी , एनएसयूआई ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संगठन छात्र हित में व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button