भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में NSG का शक्ति प्रदर्शन, लाल परेड ग्राउंड में दिखा आधुनिक सैन्य कौशल सीएम डॉ. मोहन यादव सुबह 9 बजे किया कार्यक्रम का शुभारंभ, MI-17 हेलीकॉप्टर से लेकर एंटी ड्रोन तकनीक तक का प्रदर्शन

भोपाल में NSG का शक्ति प्रदर्शन, लाल परेड ग्राउंड में दिखेगा आधुनिक सैन्य कौशल

सीएम डॉ. मोहन यादव सुबह 9 बजे करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ, MI-17 हेलीकॉप्टर से लेकर एंटी ड्रोन तकनीक तक का प्रदर्शन

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल आज राष्ट्रीय सुरक्षा के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक नेशनल सिक्योरिटी गार्ड NSG के शक्ति प्रदर्शन का गवाह बनेगी। शहर के ऐतिहासिक लाल परेड ग्राउंड में NSG द्वारा अत्याधुनिक हथियारों और तकनीकों की भव्य प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9 बजे शामिल होकर जवानों का उत्साहवर्धन करेंगे। इस आयोजन के जरिए आम जनता को देश की सुरक्षा में NSG की भूमिका और उसकी हाईटेक क्षमताओं से रूबरू कराया जाएगा। प्रदर्शनी में MI-17 हेलीकॉप्टर का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके साथ ही हाउस इंटरवेंशन ऑपरेशन, वीआईपी सुरक्षा के आधुनिक तरीके, और इजरायली मार्शल आर्ट UAC की लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी देखने को मिलेगी।
इसके अलावा NSG का K-9 डॉग स्क्वॉड आईईडी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस की पहचान कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेगा। आधुनिक सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एंटी-ड्रोन तकनीक और अंडर वॉटर डाइविंग ऑपरेशन का भी विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम न सिर्फ सुरक्षा बलों की ताकत को दर्शाएगा बल्कि युवाओं में देश सेवा के प्रति प्रेरणा भी जगाएगा राजधानीवासियों के लिए यह एक दुर्लभ अवसर होगा, जहां वे देश के सबसे प्रशिक्षित कमांडो फोर्स की कार्यशैली को करीब से देख सकेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button