भोपालमध्य प्रदेश

वीआईपी गेस्ट हाउस के पास मिला बछड़े का कटा हुआ शव, इलाके में तनाव

वीआईपी गेस्ट हाउस के पास मिला बछड़े का कटा हुआ शव, इलाके में तनाव

भोपाल, यश भारत। राजधानी के शाहजहाँनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गेस्ट हाउस के पास सड़क किनारे एक गाय के बछड़े का आधा कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पशु अतिचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ईदगाह हिल्स वाजपई नगर निवासी रामजी ठाकुर अपने साथियों कपिल भावसार, अखिलेश सिंह चौहान और शुभम यादव के साथ जब क्षेत्र से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर सड़क किनारे पड़े बछड़े के शव पर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बछड़े का शरीर दो हिस्सों में कटा हुआ था, जो किसी क्रूर घटना की ओर इशारा करता है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने धारा 129 पशु अतिचार अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

स्थानीय लोगों में रोष

पवित्र क्षेत्र और वीआईपी रोड के पास इस तरह की घटना होने से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किसी दुर्घटना का परिणाम है या किसी ने जानबूझकर इस क्रूर कृत्य को अंजाम दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button