जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

विधायक ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक को घोंपा चाकू

The MLA, along with his companion, stabbed the youth.

विधायक ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक को घोंपा चाकू

 

जबलपुर यशभारत। गौर पुलिस चौकी अंतर्गत सालीवाडा में बीती रात दो युवकों ने मिलकर एक अन्य युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें युवक को गंभीर चोट आई हैं और उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है आरोपियों की तलाश जारी है। घटना की संबंध में गौर चौकी में पदस्थ मुकेश पटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शुभम पाठक नामक युवक गौर तिराहा मैं मेडिकल स्टोर चलता है। बीती रात करीब 9:30 बजे जब वह दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में स्कूल के पास सिलुआ निवासी दीपक उर्फ विधायक तथा उसका साथी जमतरा निवासी अक्षय ने उसे रोका और किसी पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगे। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद ने उस समय उग्र रूप धारण कर लिया जब विधायक और उसके साथी ने चाकू निकाल कर शुभम पर हमला बोल दिया। घटना में शुभम के कमर और पैर में गंभीर चोट आईं है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को घायल के भाई उमेश पाठक ने दी जिसके बाद पुलिस ने घायल की बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button