जबलपुरमध्य प्रदेश

पुलिस थानों से भी दिया गया स्वच्छता का संदेश की गई आकर्षक सजावट और बनाई रंगोली

जबलपुर यश भारत। पुलिस अधीक्षक के द्वारा ‘‘मिशन स्वच्छ जबलपुर’’ के अंतर्गत नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं नगर निगम जबलपुर के उत्साहवर्धन के लिये समस्त थाना राजपत्रित अधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों शहर एवं देहात को 1 अगस्त को थाना/कार्यालय परिसर में दीप जलाकर, रंगोली, आकर्षक विद्युत साज सज्जा, गुबारे से सजावट एवं परिसर में साफ सफाई व स्वच्छता बनाये रखने हेतु सूखे व गीले कचरे के लिये अलग-अलग डस्टबीन रखते हुये स्वच्छता महोत्सव मनाने हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा कार्यवाही करायी गयी।
इसी तारतम्य मे शुक्रवार को नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने हेतु एवं नगर निगम जबलपुर के उत्साहवर्धन के लिये शहर देहात के थानों/कार्यालयो में साफ सफाई कर रंगोली, गुब्बारे से सजावट की गयी, दीप जलाये गये तथा आकर्षक विद्युत साज सज्जा करते हुये स्वच्छता महोत्सव मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button