जबलपुरमध्य प्रदेश

घर की चारदीवारी के भीतर कैद हुई बिजली की मेन एलटी लाइन, विभाग भी रह गया हैरान

तीन दिन का नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश

जबलपुर,यशभारत। शहर में अवैध निर्माण और विद्युत सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कई मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन ठककरग्राम क्षेत्र में सामने आया मामला न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि बेहद खतरनाक भी माना जा रहा है। यहां एक मकान मालिक ने विद्युत विभाग की वर्षों पुरानी मेन एलटी लाइन को ही अपने घर की चारदीवारी और छत के भीतर “कैद” कर लिया।

अधीक्षण अभियंता संजय अरोड़ा एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह गंभीर मामला उजागर हुआ। जानकारी के अनुसार पोल क्रमांक टीनी-25, रानू टेंट वाले के पास, ठककरग्राम जबलपुर स्थित मकान मालिक श्रीमती तसलीम बानों (आईवीआरएस क्रमांक 1803006339) ने मकान निर्माण के दौरान दो खंभों के बीच से गुजर रही एलटी लाइन के केबल/तार को पूरी तरह से घर की चारदीवारी और छत के अंदर समाहित कर लिया। हैरानी की बात यह है कि इसी मेन एलटी लाइन से आगे अन्य उपभोक्ताओं को भी विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा संबंधित उपभोक्ता को तीन दिन का नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन, नगर निगम एवं अतिक्रमण शाखा के समन्वय से निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

संजय अरोड़ा ने बताया कि मकान मालिक ने पूरी एलटी लाइन ही अपने घर की चारदीवारी के अंदर कर ली है। संबंधित मकान संकीर्ण और घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है, जहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इससे न केवल मकान मालिक, बल्कि आसपास की बड़ी आबादी गंभीर दुर्घटना एवं जनहानि की चपेट में आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button