भोपाल

राज्यपाल ने राजभवन पचमढ़ी में किया ध्वजारोहण

राज्यपाल ने राजभवन पचमढ़ी में किया ध्वजारोहण

नर्मदापुरम यशभारत। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस पचमढ़ी स्थित राजभवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, राजभवन सचिवालय के कर्मचारियों से भेंट की और मिष्ठान वितरण किया।

समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, नर्मदापुरम संभाग आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी. प्रशांत खरे स्थानीय स्कूल के विद्यार्थी, स्थानीय प्रशासन एवम् पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

राजभवन, पचमढ़ी परिसर में किया पौधारोपण

राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पचमढ़ी स्थित राजभवन परिसर में पौधा लगाया। राज्यपाल पटेल ने “एक पेड़- माँ के नाम” अभियान के तहत अपनी माताजी सुखी बेन के नाम पर बेलपत्र का पौधा रोपा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button